Subscribe Us

इंदौर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, आमने-सामने चलीं गोलियां; दो बदमाश घायल

MP Crime News: मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौंसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा इंदौर में हुई मुठभेड़ से लग जाता है. रविवार देर रात राजेंद्र नगर थाना पुलिस गई तो थी बदमाशों को पकड़ने लेकिन उन्होंने पुलिस पर ही हमला कर दिया. इसके बाद मुठभेड़ में पुलिसकर्मी आमने-सामने हो गए और कई राउंड गोलियां चलीं. इस एनकाउंटर में कुछ पुलिसकर्मी और दोनों बदमाश भी घायल हो गए. सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. दरअसल, राजेंद्र नगर थाना इलाके में कुछ दिन पहले लूट हुई थी. इसी सिलसिले में पुलिस को इन बदमाशों की तलाश पहले से थी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/u1rhiM6

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ