Subscribe Us

28 दिन की बेटी का मां ने घोंटा गला, पुलिस से बचने के लिए बोली- बिल्ली गिरा गई होगी

Hoshangabad big crime: एमपी के होशंगाबाद जिले में एक मां ने अपनी ही मासूम बच्ची की हत्या कर दी. महिला ने 28 दिन की बेटी का दुपट्टे से गला घोंट दिया. पुलिस से बचने के लिए उसने बहाना बनाया कि वह काम में व्यस्त थी, इस बीच बिल्ली उसे पलंग से गिरा गई. लेकिन, शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया कि बच्ची की मौत गला घुटने से हुई है. होशंगाबाद एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि जब आरोपी महिला से कड़ी पूछताछ की गई तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया. वह बच्ची को पालने में सक्षम नहीं है और अक्सर बीमार रहती है. यही हत्या की वजह है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3rQdLpt

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ