Subscribe Us

शादी के 7 माह बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, 'जिंदगी में बहुत उलझन है...'

Indore crime news: इंदौर में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली. वे मंगलवार शाम जैसे ही जहर खाकर घर से बाहर आए तो पड़ोसियों के होश उड़ गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को अस्पताल भिजवाया. पति मोनू की रास्ते में ही मौत हो गई. जबकि, पत्नी अंजलि बुधवार सुबह जिंदगी की जंग हार गई. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी ग्रीन व्यू कॉलोनी के आयुष्मान अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 में रहते थे. वहां से सुसाइड नोट मिला. जिसमें लिखा- ‘जिंदगी में बहुत उलझन है. अब जीना नहीं चाहते, स्वेच्छा से जान दे रहे हैं. अंतिम संस्कार गांव में किया जाए.’

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3lO5Ipy

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ