CDS Bipin Rawat Chopper Crash News: सीडीएस बिपिन रावत एक महीने बाद मध्य प्रदेश आने वाले थे. उन्हें एक ओर शहडोल में सैनिक स्कूल का उद्घाटन करना था, तो दूसरी ओर रीवा स्थित प्रदेश के एकमात्र सैनिक स्कूल भी जाना था. उनके रिश्तेदारों ने बताया कि उनके स्वागत की पूरी तैयारियां कर ली गई थीं, लेकिन उससे पहले ही ये दुखद खबर आ गई. शहडोल सीडीएस रावत का ससुराल है. उनकी पत्नी का जन्म यहीं हुआ था. उन्होंने बताया कि सीडीएस रावत हर वक्त सेना और सैनिकों के बलिदान की ही बातें किया करते थे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3IsT0pX