Subscribe Us

एमपी: विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारी, अब कांग्रेस हर जिले में निकालेगी पदयात्रा

MP Politics: मध्य प्रदेश कांग्रेस साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई. कई कार्यक्रमों के साथ-साथ कांग्रेस पदयात्रा भी निकाल रही है. ये पदयात्रा 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जाएगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और एमपी के सह-प्रभारी सीपी मित्तल ने बताया कि यह पदयात्रा 75 किमी लंबी होगी. इसमें देश के स्वतंत्रतासेनानियों को याद किया जाएगा. मित्तल दो दिन के प्रवास पर भोपाल आए हैं. उन्होंने प्रदेश के कई जिलाध्यक्षों, संगठन प्रभारी और सेवादल के पदाधिकारियों की बैठक ली.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/kbEdDtN

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ