Subscribe Us

एमपी: नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले भोपाल में हंगामा, बीजेपी नेताओं ने थाना घेरा

MP Latest News: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार को है. उससे ठीक पहले मंगलवार रात को राजधानी भोपाल में बीजेपी ने जमकर हंगामा किया. बीजेपी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी अपने समर्थकों के साथ एमपी नगर थाने पहुंचे. उन्होंने यहां कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की. जब पुलिस ने उनकी नहीं सुनी तो वे धरने पर बैठ गए और रामधुन करने लगे. बीजेपी ने आरोप लगाया कि वार्ड 43 में विधायक मसूद के इशारे पर उनके समर्थकों ने बीजेपी की महिला पार्षद प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/ZR9wszI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ