MP Latest News: मध्य प्रदेश में हो रही भारी बारिश का असर सीधा ट्रेन रूट पर पड़ा है. नर्मदापुरम और बैतूल में ट्रेन रूट को डायवर्ट किया गया है. इटारसी-आमला रेल खण्ड के बीच ट्रैक सहित कई जगह जलभराव हो गया है. भारतीय रेलवे ने दिल्ली जाने वाली नई दिल्ली-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस और नई दिल्ली-चेन्नई जीटी एक्सप्रेस का रूट बदल दिया है. इसी तरह बैतूल में केसला रेलवे स्टेशन के पास डाउन ट्रैक पानी में डूब गया है. इस वजह से नागपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का रूट इटारसी से डायवर्ट किया गया है. इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेनों को अप ट्रैक से रवाना किया जा रहा है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/hoshangabad-narmadapuram-itarsi-amla-railway-track-submerged-after-heavy-rainfall-many-trains-affected-among-gt-express-route-diverted-mpns-4393278.html