Subscribe Us

‘बम भोले...’ कहते हुए जल चढ़ाने चल दिए लाखों कांवड़िये, PHOTOS में देखें ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा रविवार को संस्कारधानी जबलपुर में भव्यता के साथ निकाली गई. लाखों की संख्या में कांवड़िये सुबह मां नर्मदा के तट ग्वारीघाट पहुंचे और कांवड़ में जल लेकर 35 किलोमीटर दूर लंबी कांवड़ यात्रा के लिए ‘बम भोले’ के जयकारों के साथ निकल पड़े. विगत कई वर्षों से संस्कारधानी में आयोजित की जा रही इस ऐतिहासिक कांवड़ यात्रा में इस बार रिकॉर्ड 2 लाख से अधिक कांवड़िये शामिल हुए. संस्कारधानी में निकलने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में दर्ज हो चुकी है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/CZ1SQ79

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ