Subscribe Us

MP: ‘टाइगर स्टेट’ में हुई सबसे ज्यादा बाघों की मौत, 6 महीने में 27 मरे; ये है वजह

MP News: मध्य प्रदेश को कहा तो ‘टाइगर स्टेट’ जाता है, लेकिन यहीं बाघों की सबसे ज्यादा मौत भी हुई है. राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण का कहना है कि प्रदेश में पिछले 6 महीनों में 27 बाघों की मौत हुई है. यह आंकड़ा देश में सबसे ज्यादा है. जनवरी से लेकर 15 जुलाई तक पूरे देश में 74 बाघ मरे हैं. हालांकि, इनकी मौत का कारण अलग-अलग है. प्राधिकरण के मुताबिक, मध्य प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है. इसके बाद कर्नाटक, असम, केरल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/w8TnKiO

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ