Subscribe Us

मध्यप्रदेश के इस गांव में नहीं होता है चुनाव, निर्विरोध चुना जाता है सरपंच, इस बार भी कायम रहा रिकॉर्ड

MP Panchayat Chunav 2022: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक गांव ऐसा है जहां आज तक कभी पंचायत के चुनाव नहीं हुए हैं. खकनार ब्लॉक में पड़ने वाली ग्राम पंचायत मांजरोद कलां में इस बार कुल 12 पंच और 1 सरपंच का चुनाव मतदान से पहले ही संपन्न हो गया है. यहां सरपंच और 12 पंचों के पदों की जिम्मेदारी इस बार महिलाओं को दी गई है. पंचायती राजव्यवस्था लागू होने के बाद से आज तक यहां कभी गांव की सरकार के लिए चुनाव नहीं हुए हैं. हमेशा से ही यहां निर्विरोध चुनाव होते रहे हैं. गांव के बुजुर्गों ने इस परंपरा को शुरू किया था. अब गांव के युवा इस परंपरा पर गर्व करते हैं और इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/ZQEq6Nh

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ