Subscribe Us

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन पर चढ़ा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की खूबसूरती का बुखार, इस गांव में किया स्टे

MP Latest News: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन पर मध्य प्रदेश की खूबसूरती का खुमार चढ़ गया है. वह बेटी साशा के साथ कुछ दिनों पहले सतपुड़ा टाइगर रिजर्व आईं और यहां की वादियों-वाइल्डलाइफ का जमकर आनंद उठाया. इस दौरान वे बैतूल जिले के धपाड़ा में स्थित बोरी रिसोर्ट में ठहरीं. उन्होंने करीब 5 दिन तक यहां की खूबसूरती को कैमरे में कैद किया. उसके बाद ये तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. यहां उन्होंने ग्रामीण लोगों के साथ भी मुलाकात की और तस्वीरें खिंचवाईं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/ZYhPdmB

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ