Subscribe Us

बीजेपी के हर घर तिरंगा का कांग्रेसियों ने दिया जवाब, पं नेहरू की तस्वीर ट्विटर पर लगायी

एमपी में कांग्रेस नेताओं ने भी राहुल गांधी को फॉलो करते हुए अपने डीपी बदलने शुरू कर दिए हैं. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भी अपने ट्विटर में यही डीपी लगा दी है. हालांकि कमलनाथ ने अपना डीपी नहीं बदला है. कांग्रेस पार्टी ने 9 से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तिरंगा सम्मान महोत्सव पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ 9 अगस्त को इंदौर में आदिवासी टंट्या भील की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर तिरंगा सम्मान महोत्सव की शुरुआत करेंगे. कांग्रेस के अन्य नेता भी 9 से 15 अगस्त के बीच अलग-अलग जगह जाकर तिरंगा सम्मान महोत्सव में शामिल होंगे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/VOCSgkN

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ