Subscribe Us

गांववालों की अजीबो-गरीब मांग, बोले- ‘हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करे प्रशासन, तभी करेंगे पंचायत चुनाव में वोटिंग,’

Panchayat Chunav News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले की 14 ग्राम पंचायतों ने सरकार के सामने अजीबो-गरीब मांग रखी है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार को पंचायत चुनाव में उनसे वोटिंग करानी है तो हेलीकॉप्टर की व्यवस्था करे. अन्यथा, वे मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकेंगे. दरअसल, जिले के गंगेव जनपद क्षेत्र के अंतर्गत 14 ऐसी ग्राम पंचायते हैं, जहां सड़कें आजादी के 75 साल बाद भी खस्ता हाल हैं. ग्रामीणों ने इन सड़कों के लिए लंबा विरोध प्रदर्शन भी किया, लेकिन मसले का हल नहीं निकला. इस वजह से ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर मौका देखकर सरकार से ये मांग की है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/Q7sYFbu

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ