Kaali Controversy: विवादित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर पर मध्य प्रदेश में भी बवाल मच गया है. इस पोस्टर पर प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि इस पोस्टर में हमारी काली माता को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है. मैं निर्देशक से पूछना चाहता हूं कि आखिर वह हमारे देवी-देवताओं पर ही फिल्म क्यों बनाती हैं ? उनमें हिम्मत है तो किसी और धर्म के देवी-देवता पर फिल्म बनाकर दिखाएं. गृह मंत्री ने कहा कि मैं इस पर एफआईआर कराने के लिए कहूंगा और प्रदेश में यह फिल्म प्रतिबंधित कैसे हो इस पर विचार किया जाएगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/2AuTlaJ