Subscribe Us

एमपी पंचायत चुनाव: रात में खाना खाकर सोई, सुबह नहीं उठी इस गांव की नई सरपंच; पसरा मातम

MP Latest News: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में 70 साल की नवनिर्वाचित सरपंच रुक्मणी बाई की अचानक मौत हो गई. शनिवार देर रात तक चली मतगणना में उनकी जीत हुई. उन्होंने करीब 365 वोटों से ये जीत हासिल की. परिजनों ने बताया कि रुक्मणी को गांववालों ने ही चुनाव में खड़ा किया था. रात को मतगणना पूरी होने के बाद परिवार ने आपस में मिलकर खाना खाया था. रविवार सुबह जब मां को आवाज लगाई तो वे नहीं उठीं. नजदीक जाकर देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी. रुक्मणी को बीपी और गैस की समस्या थी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/bBVl8n6

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ