Subscribe Us

एमपी पंचायत चुनाव: प्रत्याशियों की गैरहाजिरी में हुई मतगणना, इस पोलिंग बूथ पर मचा बवाल

MP Panchayat Chunav: मध्य प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा. कई जिलों से लोगों की नाराजगी की खबरें आ रही हैं. ताजा मामला दमोह जिले का है. यहां की दमोह जनपद अंतर्गत आने वाली समन्ना ग्राम पंचायत में लोगों ने जमकर बवाल किया. दरअसल, शनिवार शाम 7 बजे चुनाव से जुड़े सारे कामकाज खत्म करने के बाद लोग घर चले गए थे. लेकिन, रात 11 बजे गांववालों ने पोलिंग बूथ पर चुनाव अधिकारियों की हलचल देखी. उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया और फिर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/c0m9ILK

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ