Subscribe Us

एमपी: मनचलों के 'ब्लेड' हमले में घायल महिला से मिले सीएम शिवराज, दी 1 लाख की आर्थिक मदद

MP Latest News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को मनचलों के ‘ब्लेड’ हमले में घायल सीमा सोलंकी से उसके घर मिलने पहुंचे. उन्होंने सीमा का हालचाल जाना और डॉक्टरों को इलाज के निर्देश दिए. सीएम शिवराज ने सीमा को एक लाख रुपये की सहायता भी दी. इस घटना पर सीएम इतने नाराज हुए थे कि उन्होंने उच्च अधिकारियों को सीएम हाउस तलब कर लिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं पर हुए अपराधों में दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें. बता दें, मनचलों के हमले से सीमा के चेहरे पर 118 टांके आए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/YlrAknB

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ