Subscribe Us

गाजे-बाजे के साथ बारात लेकर ससुराल पहुंचा दूल्हा, दुल्हन के घर पर लटका मिला ताला

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां जब एक दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा तो दंग रह गया. यहां दुल्हन के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था. साथ ही घर के बाहर ताला डला था. दुल्हन के घर के बाहर तला लटका देख बारात की धूमधाम धीमी पड़ गई. इसके बाद दूल्हे और उसके परिजनों ने थाने का रुख किया. मामला राजपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक धरमपुरी के निवासी भरत का विवाह राजपुर की माया रमेश नाम की युवती से तय हुआ था. इसके बाद बीते शनिवार यानी 11 जून बारात तैयार हुई. बारात जब दुल्हन के घर पहुंची तब ठगी का अंदाजा हो गया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/4ZywAO0

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ