MP Latest News: मध्य प्रदेश की राजधानी में शनिवार को अजीबो-गरीब वाकया सामने आया. कुछ लोगों ने ‘एमपीपीएसी 2019 लापता’ के पोस्टर बीजेपी मुख्यालय में चिपका दिए. कुछ पोस्टर में ये भी लिखा है ‘आरक्षण केस सॉल्व करो हमारी भर्ती पूरी करो.’ हालांकि, ये कोई नहीं जानता कि ये पोस्टर किसने लगाए? लेकिन, संदेह की सुई उन अभ्यर्थियों पर जा रही है, जो एमपीपीएससी परीक्षा- 2019 में शामिल हुए होंगे. बता दें, एमपीपीएससी परीक्षा 2019 के प्री और मेन्स के परीक्षा परिणाम हाई कोर्ट ने अप्रैल महीने में रद्द कर दिए थे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/SnkGDls