Panchayat Chunav News: मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के शोर के बीच अनोखा वाकया हुआ. दरअसल, शाजापुर में कुड़ाना को नई ग्राम पंचायत बनाया गया है. इसलिए यहां पंचायत चुनाव भी पहला ही है. ग्रामीणों ने तय किया कि वे अपना सरपंच निर्विरोध चुनेंगे. इसके लिए सभी श्री कृष्ण मंदिर में इकट्ठे हुए और भगवान के चरणों में उम्मीदवारों के नाम की पर्ची रख दी. उसके बाद एक कन्या को बुलाया गया. उस कन्या ने एक पर्ची ली और शख्स को थमा दी. उस शख्स ने पर्ची खोलकर सरपंच के नाम की घोषणा की.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/gZi9Cpv