MP News Update: इंदौर के पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को नए मेयर के तौर पर शपथ ली. शपथ के वक्त उन्होंने जनता से पांच संकल्प पूरा करने की अपील की. इसके बाद उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कारों से तौबा कर ली और इलेक्ट्रिक कार से घर गए. उन्होंने कहा कि इन कारों से वातावरण में सुधार होगा. दरअसल, भार्गव पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अपील का असर हुआ. गडकरी हाल ही में इंदौर आए थे और उन्होंने यहां सांसदों और मेयर से इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने की अपील की थी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/PUeEg7d