Subscribe Us

MP: घर में झगड़ा हुआ तो पत्नी की काटी नाक, चाकू से गले-पेट पर हमला कर पति फरार

Madhya Pradesh Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पति ने पत्नी पर हैवानियत दिखाई. उसने बहस के दौरान उस पर चाकू से हमला कर दिया. पति ने पहले पत्नी की नाक काटी और उसके बाद जबड़े, गले और पेट पर भी हमला किया. शख्स गंभीर हालत में पत्नी को घर छोड़कर फरार हो गया. घरवालों ने जैसे-तैसे सरपंच की मदद से महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां से शुरुआती जांच के बाद महिला को भोपाल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया है, क्योंकि महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है. जैसे ही महिला बयान देगी, वैसे ही पुलिस मामले में केस दर्ज करेंगे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3EjrmsV

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ