Subscribe Us

9वीं के छात्र ने की आत्महत्या, पुलिस को नहीं मिली वजह; क्या ऑनलाइन गेम-पढ़ाई से था तनाव में

MP Crime News: इंदौर के परदेशीपुरा थाना इलाके में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. यहां के देवास रोड पर रहने वाले 9वीं के छात्र 16 साल के अनिकेत वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना मिलते ही छात्र के घर के आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. दूसरी ओर, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने मौके से लाश जब्त कर छानबीन की. लाश के पास कहीं कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. घरवालों ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई की वजह से तनाव में था. दूसरी ओर उसे ऑनलाइन गेम का भी शौक था. ये दोनों वजह आत्महत्या की वजह हो सकती हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/vhGun61

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ