Subscribe Us

EOW का छापा : आय से 280 फीसदी ज्यादा काली कमाई का मालिक निकला बिजली कंपनी का असि.इंजीनियर

EOW Raid : प्राथमिक जांच में ही सहायक यंत्री दयाशंकर प्रजापति के बालाघाट में बने 4 आलीशान मकान, बालाघाट के वार्ड क्रमांक 22 में दो मकान, ग्राम बूढ़ी में एक प्लाट, जिला बालाघाट में 5 प्लॉट, गर्रा में एक प्लॉट, ग्राम गायखुरी में एक प्लॉट, बालाघाट में 5 प्लॉट, दो मोटरसाइकिल और एक कार मिली है. EOW के एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह बताते हैं ना केवल आय से 280% अधिक संपत्ति अर्जित करने के सबूत मिले हैं बल्कि पत्नी के नाम पर भी एक प्राइवेट फर्म चलाने के दस्तावेज उन्हें मिल गए हैं. EOW की टीम सुबह से ही लगातार सहायक यंत्री के ठिकानों पर दबिश दे रही है. कोर्ट से सर्च वारंट पाने के बाद बैंक खातों और लॉकर की भी जांच की जाएगी. उम्मीद है कि आय से अधिक संपत्ति का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/ZsmhwlQ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ