अपनी फिल्म ‘रक्षाबंधन’ का प्रमोशन करने शुक्रवार को इंदौर पहुंचे बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार ने यहां खानपान की जमकर तारीफ की. वे अपने साथ 56 दुकान की मिठाई और नमकीन भी ले गए. इंदौर में उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैन रोड पर पहले से ही जुटे थे. अक्षय ने कार से बाहर निकलकर उन सभी का अभिवादन स्वीकार किया. इस बीच व्यापारियों ने उन्हें मिठाइयां और इंदौर का प्रसिद्ध नमकीन गिफ्ट किया. हालांकि, फैन्स की भारी भीड़ की वजह उन्हें 56 दुकान पर जायकों का स्वाद लिए बगैर ही एयरपोर्ट रवाना होना पड़ा. लेकिन, उन्हें इंदौर के खानपान का कल्चर जरूर भा गया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/HDqamiK