Subscribe Us

चाय पर चर्चा में सीएम शिवराज ने अफसरों से पूछा-कौन है टाइगर, डंडे मारकर ठीक कर दो!

Bhopal News. नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद भोपाल में सीएम शिवराज ने जनता को धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री ने कहा नेता चुनाव के पहले तो आते हैं लेकिन चुनाव के बाद भूल जाते हैं. चुनाव के पहले मैं यहां आया था और अब चुनाव जीतने के बाद फिर आया हूं. प्रदेश की जनता से आज कहना चाहता हूं कि पूरे प्रदेश में विकास कार्य किए जाएंगे. भोपाल की नवनिर्वाचित महापौर मालती राय ने अभी शपथ नहीं ली है. लेकिन उससे पहले विकास काम शुरू हो जाएंगे. सीएम शिवराज ने ऐलान किया कि 12 नंबर की मल्टी जनता के पीने के पानी की समस्या दूर होगी. उन्होंने मंच से ही कलेक्टर को निर्देश दिए कि यहां ओवरहेड टैंक बनाकर घरों में पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाए. मुख्यमंत्री ने कहा टेंडर के चक्कर में देरी नहीं होना चाहिए. 12 नंबर मल्टी के जीर्णोद्धार के निर्देश भी भोपाल नगर निगम को दिए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/lfE7oAi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ