Subscribe Us

विंध्य इलाके में सूखे के हालात : अब तक बारिश नहीं, खरीफ की 85 फीसदी बुआई बाकी

No rain in Vindhya region. सतना जिले में सावन में भी सूखा पड़ा हुआ है. नदी नाले में एक बूंद पानी नहीं. खेत तालाब सूखे पड़े हैं. इस पूरे विंध्य इलाके में जून माह में बूंदाबांदी हुई. अच्छी बारिश के अनुमान में किसानों ने समय पर खेतों की जुताई कर बोवनी की तैयारी कर ली. बाजार से खाद बीज खरीद लिया. धान के पौधे तैयार किये. लेकिन बस उसके बाद बारिश ही नहीं हो पायी. इसलिए खान के पौधे अभी तक नहीं रोंपे जा सके. खेतों में धूल उड़ रही है. धान के पौधे खराब हो रहे हैं. बुवाई का का ये आखिरी सप्ताह है. किसानों के सब्र का बांध टूट रहा है. खेतों में बोई गई तिलहन और दलहन फसल भी सूख रही है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/IkqmFQ7

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ