Subscribe Us

एमपी पंचायत चुनाव: हारे हुए प्रत्याशी ने पुलिस की गाड़ी को बनाया बंधक, रातभर हुआ हंगामा

MP Latest News: मध्य प्रदेश के सतना जिले में शुक्रवार को रातभर हंगामा होता रहा. दरअसल, यहां शुक्रवार को पंचायत चुनाव था, जिसकी मतगणना देर रात तक चली. उसके बाद यहां के रामपुर बघेलान विकासखण्ड की ग्राम पंचायत चोरहटा में हार के बाद प्रत्याशी ने हंगामा किया. सरपंच पद के प्रत्याशी गोरेलाल प्रजापति की 35 वोटों से हार हुई. हार का सुनते ही वह और उसके समर्थकों ने सड़कें जाम कर दीं, मतदानकर्मी को पोलिंग बूथ से बाहर नहीं आने दिया और पुलिस की गाड़ी को बंधक बना लिया. इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे मामला शांत कराया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/Lb4TCQI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ