Subscribe Us

2 अक्टूबर को उमा उतरेंगी सड़कों पर, कहा- विश्वास तो नहीं टूटा, लेकिन हृदय को चोट जरूर पहुंची

MP Latest News: मध्य प्रदेश की नई शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुश्किल बढ़ने वाली है. दरअसल, इस नीति के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ऐलान किया है कि अब वे आंदोलन छेड़ेंगी. 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती पर वह महिलाओं के साथ सड़कों पर उतरेंगी. इस बार उन्होंने अपना दर्द साफ-साफ बयां कर दिया. उन्होंने कहा- मेरा भरोसा तो अभी तक नहीं टूटा है, लेकिन हृदय को चोट पहुंची है कि इतने ज्वलंत मसले को भी सरकार गंभीरता से नहीं ले रही. ये शराब पूरे प्रदेश को बर्बादी की राह पर ले जाएगी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/aDSGLtC

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ