Subscribe Us

मुरैना: भाई के शव को लेकर सड़क किनारे बैठा रहा 8 साल का बच्चा, 4 डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन

MP Latest News: मुरैना जिले की हैरान करने वाली एक घटना में एक 8 साल का बच्चा अपने दो साल के छोटे भाई का शव लिए सड़क किनारे बैठा रहा. उसे जिला अस्पताल से एंबुलेंस देने से मना कर दिया गया. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अब जिला कलेक्टर बी. कार्तिकेय ने सिविल सर्जन डॉक्टर विनोद गुप्ता, अंबाह बीएमओ डॉ. डीएस यादव, ड्यूटी डॉक्टर नरेश गांगील, अंबाह डॉक्टर सतीश यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इस घटना से उस वक्त पूरे प्रदेश में हंगामा मचा, जब लोगों ने मजबूर भाई को देखा और उसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/s8hndxr

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ