Subscribe Us

अकेले में मोबाइल पर बात कर रही थी 15 साल की लड़की, भाई ने मार दिया थप्पड़; और फिर...

MP Latest News: एमपी के दमोह जिले की एक लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. लड़की की उम्र 15 साल बताई जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि यह लड़की भाई से मोबाइल लेकर अकेले में किसी से बात कर रही थी. भाई ने उससे पूछा कि किससे बात कर रही थी और उसका जवाब सुनकर उसे थप्पड़ मार दिया. इसके बाद लड़की ने खुद की जान ले ली. दूसरी ओर, लड़की के परिजन उसे अस्पताल लेकर गए और जब उन्होंने सुना कि लड़की की मौत हो चुकी है तो जमकर हंगामा किया. पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/xLUZacF

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ