Subscribe Us

आकाशीय बिजली ने बरपाया कहर : श्योपुर में 3 और ग्वालियर में 2 युवकों की मौत, 4 झुलसे

Shocking News : ढेंगदा गांव में रहने वाले युवक दयाराम, दिलीप, सतीश, सोमदेव, रामभरत और मुकेश आदिवासी पिकनिक मनाने के लिए जंगल में स्थित नदी के किनारे गए थे. सभी युवक मौज मस्ती में डूबे थे कि तभी करीब 4 बजे आकाश से बिजली गिर पड़ी. राम भरत आदिवासी, दिलीप आदिवासी और मुकेश आदिवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. उनके बाकी चार साथी बुरी तरह झुलस गए. बिजली गिरने की आवाज सुनकर आसपास के गांव वाले दौड़े और पुलिस को खबर दी. घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. जहां सभी को भर्ती कर लिया गया. उनमें से 2 युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/YvdygL1

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ