Subscribe Us

नतीजों से पहले ही कांग्रेस के इस हैविवेट नेता ने किया 2 लाख वोट से जीत का दावा, जनता से कहा-शुक्रिया

Indore News. नगर निगम चुनाव का मतदान खत्म होते ही अब इंतजार नतीजों का है. लेकिन उससे पहले जीत के दावे किए जा रहे हैं. इंदौर में बीजेपी और कांग्रेस ने अपनी अपनी जीत के दावे कर दिए हैं. कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने दो लाख से ज्यादा मतों से जीत का दावा करते हुए इंदौर की जनता का आभार माना. उन्होंने कहा जनता मेरे लिए भगवान है. वो जो निर्णय देगी उसे मैं सहर्ष स्वीकार करूंगा. हार जीत तो अपनी जगह है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने एक बच्चे को हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी. प्रधानमंत्री को छोड़कर सभी बड़े नेता बीजेपी प्रत्य़ाशी का प्रचार करने इंदौर आ गए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/RcC3tse

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ