Subscribe Us

एमपी: आपके काम की खबर, अगर यूपी जा रहे हैं तो रात में इस पुल से न जाएं, ये है वजह

MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित चंबल पुल पर दरार आ गई है. इस वजह से प्रशासन ने रविवार देर रात से यहां गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. इसका सीधा असर यूपी-एमपी आने-जाने वालों पर पड़ेगा. इस पुल के बंद होने से उन्हें अब करीब 60 किमी का लंबा सफर तय करना पड़ेगा. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि यूपी जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पुल पर जबरदस्त जाम लगता है. इस वजह से पुल पर दरार आ गई है. बता दें, यह पुल नेशनल हाईवे-92 का हिस्सा है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/jAn67dH

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ