Subscribe Us

एमपी: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बोला हमला, कहा- कांग्रेस में अंग्रेजों के जीन्स, इनका खात्मा जरूरी

MP Politics: मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीडी शर्मा शनिवार को जबलपुर पहुंचे. उन्होंने यहां मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों के रास्ते पर चल रही है. जब तक वह खत्म नहीं होगी, तब तक अंग्रेजों के जीन्स खत्म नहीं होंगे. आज भी कांग्रेस में अंग्रेजों के जीन्स हैं. शर्मा यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस सॉफ्ट नक्सलिज्म और सॉफ्ट टेरेरिज्म वाली पार्टी है. उसके मुंह में राम और बगल में छुरी है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/pgGPymS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ