Subscribe Us

कागजों में रह गए नियम : बीजेपी ने परिवारवालों को बांटे टिकट, कांग्रेस ने की बाहरी पर कृपा

MP Municipal Elections : बीजेपी हमेशा से ही परिवारवाद का विरोध करती आ रही है. निकाय चुनाव में भी उसने तय किया था कि परिवारवाद से किनारा किया जाएगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. बीजेपी में मेयर के टिकट नेताओं की पत्नियों को दे दिए गए. सागर, देवास और खंडवा में नेताओं के रिश्तेदारों को पार्टी ने टिकट दिया. सागर में कांग्रेस से भाजपा में आए सुशील तिवारी की पत्नी संगीता तिवारी को टिकट दिया गया तो देवास में गायत्री राजे पवार के समर्थक दुर्गेश अग्रवाल की पत्नी गीता अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया. इसी तरह से खंडवा में पूर्व विधायक हुकुम यादव की बहू अमृता को टिकट दिया गया. वार्ड टिकटों में भी नेताओं की पत्नी और पुत्रों को टिकट दिया गया. हालांकि बीजेपी कह रही है कि जो क्राइटेरिया पार्टी ने तय किया था उस क्राइटेरिया का ज्यादातर पालन हुआ है.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/DPm5sxS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ