Subscribe Us

मध्य प्रदेश की पहली समरस पंचायत बनी यह नगर परिषद, निर्विरोध चुने गए 15 पार्षद

मध्यप्रदेश में इन दिनों निकाय और पंचायत चुनावों की चर्चा जोरों पर हैं. प्रत्याशी लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में जमकर प्रचार कर रहे हैं. इसी दौरान सीहोर जिले की बुदनी विधानसभा की शाहगंज नगर परिषद प्रदेश की पहली समरस नगर परिषद बन गई है. इस परिषद के सभी 15 वार्डों के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एवं सांसद रमाकांत भार्गव ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समरस नगर परिषद बनने से शाहगंज नगर नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप आदर्श नगर बनेगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/SpzF6j2

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ