Subscribe Us

एमपी पंचायत चुनाव: कहीं पोते की गोद में आई 86 साल की महिला, कहीं 105 साल की बुजुर्ग ने डाला वोट

MP Panchayat Chunav: मध्य प्रदेश में चारों ओर पंचायत चुनाव का शोर है. पहले चरण के मतदान में शनिवार को लोगों ने सुबह से जमकर वोटिंग की. इस मतदान की खास बात ये थी कि बुजुर्ग महिलाएं किसी भी युवा वोटर से कम नजर नहीं आईं. हर जिले में बुजुर्गों ने अपने-अपने प्रत्याशी के लिए वोट डाले. सिवनी में एक 86 साल की दादी पोते की गोद में मतदान केंद्र पहुंची. वहीं, सिवनी में 105 और 98 साल की बुजुर्ग महिलाओं ने वोट दिया. पहले चरण के मदतान में एक करोड़ 49 लाख से ज्यादा मतदाता हिस्सा ले रहे हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/x8oZWBC

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ