Subscribe Us

इंदौर बस हादसा: क्या इस वजह से हुई 5 लोगों की दर्दनाक मौत, घायलों की संख्या हुई 46

Indore Bus Accident: इंदौर के ग्रामीण इलाके सिमरोल में गुरुवार को हुए बस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 46 लोग घायल हो गए थे. इस हादसे को लेकर शुक्रवार को हैरान करने वाला खुलासा हुआ. सरकारी तंत्र में शामिल किसी भी विभाग ने नहीं देखा कि इस बस की फिटनेस खत्म हो गई थी और उसके बावजूद वह सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ रही थी. प्रशासन अब इस मामले में कार्रवाई की बात कर रहा है. बता दें, इस बस का ड्राइवर ट्रैक्टर को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ट्रक से जा टकराया और बस सीधी खाई में जा गिरी.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/q7vl3H0

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ