Subscribe Us

जबलपुर जिले में निर्विरोध चुन लिए गए 4991 पंच, 18 सरपंच और 2 जनपद सदस्य

MP Panchayat Chunav 2022 : 10 जून नाम वपसी की अंतिम तारीख के पहले निर्विरोध निर्वाचन के आंकड़ों में इज़ाफा हुआ है.जिला निर्वाचन कार्यालय ने अब तक निर्विरोध चुने गए पंच-सरपंचों के आंकड़े जारी कर दिए हैं. उसके मुताबिक जिले में 4 हजार 991 पंच, 18 सरपंच, 2 जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. जबकि 89 पंच-सरपंच और जनपद-जिला पंचायत सदस्यों के फार्म निरस्त हो गए. जिले में 7 जनपद पंचायत पनागर, कुंडम, बरगी, सिहोरा, मझौली, पाटन और शहपुरा हैं. उसमें कुल 527 ग्राम पंचायतें हैं. इन्हीं पंचायतों में से 11 पंचायतें नयी हैं. जिसमें पहली बार चुनाव होगा. पनागर में 62 ग्राम पंचायतें, कुंडम में 68, बरगी में 80, सिहोरा में 60, मझौली में 90, पाटन में 83 और शहपुरा में 84 ग्राम पंचायते हैं. चुनाव के लिए कुल 1,472 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/HeJcTIN

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ