Subscribe Us

जिस जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया रानी लक्ष्मीबाई को नमन, उसे कांग्रेस ने गंगाजल से धोया

Jyotiraditya Scindia Controversy: कांग्रेस केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के उस कदम से गुस्से में है, जिसमें उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर नमन किया. कांग्रेस मंगलवार को रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल पहुंची और उसे गंगाजल से धोया. इस दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत ने पुलिस का घेरा तोड़कर रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पुष्पांजलि चढ़ाई, जिसके बाद पुलिस ने राजावत को अभिरक्षा में लिया. जिला अध्यक्ष रुचि गुप्ता ने समाधि के मुख्यद्वार को गंगाजल से धोया और इसके बाद बाकी गंगाजल रानी लक्ष्मीबाई समाधि की ओर उछाल दिया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3sFkCTi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ