Subscribe Us

लग्जरी गाड़ी पर गिरी धूल तो DSP ने खोया आपा, इस हालत में पड़ोसी पर चलाए लात-घूंसे

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा उनकी लग्जरी गाड़ी पर धूल गिरने से इतने बौखला गए कि अर्द्धनग्न हालत में ही पड़ोसी पर टूट पड़े. बीच गली में उनके और पड़ोसी के बीच लड़ाई होने लगी. कुछ मिनटों बाद शर्मा को अपनी हालत का अहसास हुआ तो वे घर गए, लेकिन फिर तौलिया लपेटकर डंडा लेकर बाहर आए. इस घटना का सीसीटीवी फूटेज सामने आ गया है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है. इसके बाद डीएसपी शर्मा ने पड़ोसी के खिलाफ मारपीट का मामला भी दर्ज कराया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3qsJCu3

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ