Gwalior Crime News: ग्वालियर में एक लड़की लव मैरिज के महज एक महीने के अंदर आत्महत्या करने किले पर पहुंच गई. किले पर मौजूद लोगों को लड़की पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस फौरन हरकत में आई और लड़की की जान बचा ली. लड़की ने पुलिस को बताया कि उसने लव मैरिज की है और अभी तो उसके हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा कि उसका पति मारपीट करने लगा. पुलिस ने लड़की से बातचीत करने के बाद पति को भी थाने बुलाया और काउंसलिंग की. उसके बाद दोनों घर चले गए.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3erc3mK