Subscribe Us

थाईलैंड लड़कियों के साथ पकड़े गए थे BJP के 3 पदाधिकारी, पार्टी ने किया निष्कासित

Indore Sex Racket Raid News: इंदौर सेक्स रैकेट में तीन बीजेपी नेताओं के नाम सामने के बाद पार्टी ने उन्हें निकाल दिया है. ये नेता खंडवा में मंत्री विजयशाह की हरसूद विधानसभा के खालवा मंडल में पदाधिकारी थे. मंगलवार को बीजेपी जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने तीनों आरोपी नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया.  बता दें कि पिछले गुरुवार को इंदौर पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापेमारी कर हाई प्रोफाइल रैकेट का खुलासा किया था. इस दौरान कई युवक और युवतियों को गिरफ्तार किया गया था. पकड़ी जाने वाली युवतियों में अधिकतर थाईलैंड की रहने वाली थी. वहीं इस छापेमारी के दौरान तीन बीजेपी के नेता भी पकड़े गए थे.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3raHYOj

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ