Subscribe Us

चाचा को नहीं मिली एंबुलेंस, 4 साल की भतीजी के शव को सीने से चिपकाया और चल पड़ा गांव; वीडियो वायरल

Viral Video: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो ने छतरपुर जिला प्रशासन की पोल खोल दी है. दरअसल, यहां एक 4 साल की बच्ची की मौत हो गई. चाचा ने उसका शव ले जाने के लिए नगर परिषद से वाहन मांगा. नगर परिषद के अधिकारियों ने आश्वासन तो दिया, लेकिन वाहन नहीं दिया. आखिरकार, चाचा ने भतीजी का शव सीने से चिपकाया और गांव की ओर चल पड़ा. किसी ने इस घटना का वीडियो वायरल कर हड़कंप मचा दिया. इसके बाद नगर परिषद ने परिजनों को ढूंढकर वाहन की व्यवस्था की.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/n3g95m0

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ