Subscribe Us

10 साल छोटे फेसबुक फ्रेंड के प्यार में घर छोड़ भागी 3 बच्चों की मां, रेलवे पुलिस ने पकड़ा और फिर...

Indore Latest News: एमपी के रतलाम की एक महिला को दस साल छोटे फेसबुक फ्रेंड से प्यार हो गया. उसने बॉयफ्रेंड के लिए घर छोड़ दिया. महिला के तीन बच्चे हैं. वह उन्हें लेकर घर से फरार हो गई. उसने पति से कहा कि वह इंदौर में बहन के पास जा रही है. इधर, जब पति ने साली को फोन किया तो पता चला कि महिला वहां नहीं पहुंची. ये सुनकर पति के होश उड़ गए. उसने रतलाम रेलवे पुलिस में पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया. रतलाम रेलवे पुलिस से मिली जानकारी के बाद इंदौर रेलवे पुलिस ने महिला को गुजरात से ट्रेस कर लिया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/h1pMeNw

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ