Subscribe Us

एमपी पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान आज, 1 करोड़ 49 लाख से ज्यादा वोटर, ये है सुरक्षा की तैयारी

MP Panchayat Chunav: मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे. पहले चरण का मतदान शनिवार से शुरू होगा. चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए विशेष तैयारियां की हैं. आयोग ने एक तरफ भारी सुरक्षा के लिए मोबाइल टीम, कैमरे और पुलिसकर्मी तैनात किए हैं, तो दूसरी तरफ वॉटर प्रूफ सामग्री का इस्तेमाल किया है. पहले चरण के मतदान में एक करोड़ 49 लाख 23 हजार 165 मतदाता वोटिंग करेंगे. पूरे प्रदेश में जिला पंचायत के 341, जनपद के 2533 सदस्य, सरपंच 8662 और 135914 पंच पदों के लिए मतदान होगा. प्रदेश के 52 जिलों में 115 जनपद पंचायतों की 8702 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/G6x1qEB

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ