Subscribe Us

पत्नी ने खोली पोल, Video में देखें लोगों के सामने बीच बाजार क्या की पति की हालत

Ratlam Husband-Wife fight: एमपी के रतलाम में बुधवार को बीच बाजार जबरदस्त फैमिली ड्रामा हुआ. मोमिनपुरा में मीना व्यास ने पति सुनील व्यास की लू उतार दी. पहले तो उनके बीच का झगड़ा पुलिस ने बीच-बचाव कर शांत कर दिया. लेकिन, कुछ देर बाद पत्नी ने खाद्य अधिकारियों को शिकायत कर दी कि उसका पति पिछले 8 साल से नकली घी बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है. पत्नी भरे बाजार पति पर तरह-तरह के आरोप लगाती रही. खाद्य अधिकारियों ने मौके से 38 किलो नकली घी जब्त कर लिया. छापा देख पति मौके से फरार हो गया.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3FHtg6w

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ