Subscribe Us

एमपी पंचायत चुनाव: 23 साल की लड़की ने केंद्रीय मंत्री की बहन को हराया, मची उथल-पुथल

MP Panchayat Chunav: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शुक्रवार को पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित किए गए. यहां परिणाम घोषित होने के बाद राजनीतिक उथल-पुथल मच गई. जिला पंचायत की सीट क्रमांक 16 से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बहन प्रिया धुर्वे चुनाव हार गईं. खास बात यह है कि उन्हें 23 साल की ललिता धुर्वे ने 3 हजार 900 मतों से हराया. ललिता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के समर्थन से चुनाव लड़ीं. ललिता इंजीनियरिग की पढ़ाई छोड़कर राजनीति में आई हैं. ललिता ने कहा- मैंने देखा है कि ग्रामीण अपने छोटे-छोटे कामों के लिए जनप्रतिनिधियों के सामने कैसे गिड़गिड़ाते हैं. बावजूद इसके ग्रामीणों के काम नहीं होते.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/R4sDL3n

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ