Subscribe Us

MP के मालवा-महाकौशल क्षेत्र के लोग भी कर सकेंगे बुलेट ट्रेन की सवारी, जानिए पूरा रूट

देश में फिलहाल एक हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर मुंबई-अहमदाबाद (Mumbai-Ahemdabad High Speed Rail Corridor) पर बहुत तेजी से काम चल रहा है. राष्ट्रीय रेल योजना में 6 नए हाई-स्पीड रेल (High speed train) कॉरिडोर जोड़ने की योजना बनाई गई है. इन नए 6 कॉरिडोर में नागपुर से वाराणसी तक का कॉरिडोर (Nagpur Varanasi Bullet Train) भी प्रस्तावित है. यह कॉरिडोर मुंबई-नासिक-नागपुर एचएचआर को बढ़ाकर किया जाएगा. मतलब यह कि नागपुर-वाराणसी के बीच भी बुलेट ट्रेन (Nagpur-Varanasi High Speed Rail Corridor) चल सकती है. कुल मिलाकर मध्य प्रदेश के विंध्य और महाकौशल क्षेत्र के लोगों को बुलेट ट्रेन में सवारी करने का मौका मिल सकता है. इंदौर-उज्जैन-रतलाम (मालवा क्षेत्र) के लोगों को भी बुलेट ट्रेन में सवार होने का मौका मिलेगा. ये मौका मुंबई-अहमदाबाद और दिल्ली-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर (Delhi-Ahemdabad Bullet Train) प्रदान करेगा.

from Latest News मध्य प्रदेश News18 हिंदी https://ift.tt/3r5TSbX

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ